रामनगरी अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले भव्य दीपोत्सव की तैयारियां प्रशासन द्वारा तेज कर दी गई हैं. इस वर्ष लगातार दसवीं बार अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. राम की पैड़ी, सरयू नदी के पुल से लेकर लक्ष्मण घाट तक लगभग एक किलोमीटर के क्षेत्र को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया जाएगा. पर्यटन विभाग और संबंधित एजेंसियों द्वारा घाटों के नवीनीकरण, साफ-सफाई, टॉयलेट्स और चेंजिंग रूम्स के बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने का कार्य अंतिम चरण में है. वालंटियर्स के लिए विश्वविद्यालयों और माध्यमिक शिक्षा स्तर पर समन्वय किया गया है. अयोध्या में दीपोत्सव की शुरुआत 2017 में करीब पौने दो लाख दीयों के साथ हुई थी, जबकि 2025 में 26 लाख से ज्यादा दीप प्रज्वलित कर रिकॉर्ड बनाया गया था. इस बार भी सरयू तट पर भव्य महाआरती और दीपोत्सव के जरिए नया कीर्तिमान स्थापित करने की योजना है.