scorecardresearch
Advertisement

Ayodhya Deepotsav की भव्य तैयारी, Ram Mandir की सुरक्षा और Mumbai के प्रसिद्ध कंदील बाजार के बारे में जानिए

GNT Special | अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर भव्य तैयारियां चल रही हैं, जहां धर्मपथ पर आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डिजिटल रंगोली श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. घाटों के रंग-रोगन और मरम्मत के साथ करीब 33 लाख दीये पहुंचाकर 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का नया रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है. वीआईपी और वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए राम मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस द्वारा रेहड़ी-पटरी वालों, दुकानदारों और कर्मचारियों के आधार सत्यापन के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. राम मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स ने अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों, बम निरोधक यंत्रों और एआई ड्रोन की प्रदर्शनी लगाई है ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षा व्यवस्था से अवगत कराया जा सके. वहीं, मुंबई के माहिम इलाके में स्थित पारंपरिक कंदील बाजार में दिवाली को लेकर भारी रौनक देखने को मिल रही है, जहां पुश्तैनी कारीगर विभिन्न डिजाइनों और वैरायटी के कंदील तैयार कर बेच रहे हैं.