scorecardresearch
Advertisement

Ayodhya Deepotsav: 30 लाख दीपों से जगमगाई रामनगरी, 3D लेजर शो और ड्रोन शो

अयोध्या में आयोजित भव्य दीपोत्सव के अवसर पर रामनगरी को 33 लाख से अधिक दीपों से रोशन कर नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया गया. राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक मिट्टी के दीये प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरी अवधपुरी अलौकिक दृश्य से सराबोर हो गई. इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू नदी की आरती की और रामायण प्रसंगों पर आधारित भव्य प्रस्तुतियों का अवलोकन किया. कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में 3D प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो और आधुनिक ड्रोन शो शामिल रहे, जिनके माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन और रामायण के प्रेरक अध्यायों को जीवंत तकनीक के साथ प्रदर्शित किया गया. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कथावाचकों ने श्रीराम के आदर्शों, रामराज्य की संकल्पना और सरयू नदी के आध्यात्मिक महत्व पर विचार साझा किए तथा समाज में समानता, भ्रातृत्व और मर्यादा को आत्मसात करने का संदेश दिया.