scorecardresearch

Badrinath में Baba Bageshwar की 21 दिन की साधना पूरी, चीन बॉर्डर पर सेना के जवानों की जमकर की तारीफ

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में अपनी 21 दिनों की एकांतवास और कठोर साधना पूरी कर ली है। उन्होंने नारायण पर्वत की बर्फीली पहाड़ियों में एक गुफा के नीचे और खाक चौक हनुमान मंदिर में यह तपस्या की। साधना पूरी होने के बाद बाबा बागेश्वर ने बद्रीनाथ धाम के महंत बालक योगेश्वर दास महाराज के साथ लगभग 13 घंटों तक पैदल चलकर नारायण पर्वत की परिक्रमा की। इसके अलावा उन्होंने चीन सीमा के पास स्थित देवताल के भी दर्शन किए। अब बाबा बद्रीनाथ धाम में पांच दिनों की सत्यनारायण और हनुमान कथा कर रहे हैं। कथा के दौरान उन्होंने अपने एकांतवास के अनुभवों को साझा किया और भारतीय सेना तथा आईटीबीपी के जवानों के समर्पण और सत्कार की जमकर तारीफ की। धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि इस कठिन तपस्या के दौरान उन्हें अपने अनुयायियों की बहुत याद आई।