ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित प्रतिष्ठित ओपेरा हाउस में पहली बार किसी भारतीय संत ने सनातन धर्म और संस्कृति पर प्रवचन दिया. इस विशेष कार्यक्रम में हजारों की संख्या में प्रवासी भारतीय और विदेशी मेहमान शामिल हुए. इसके अलावा सिडनी में समुद्र के बीच एक क्रूज पर 'भजन क्लबिंग' का भी भव्य आयोजन किया गया, जिसमें करीब दो हजार लोग शामिल हुए और भक्ति के रंग में रंगे नजर आए. इस दौरान संत ने लोगों को भारतीय संस्कृति, शांति, प्रसन्नता और सद्भावना का महत्व समझाया. उन्होंने प्रवासी भारतीयों से अपनी जड़ों से जुड़े रहने और नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं से अवगत कराने की अपील की. इस कार्यक्रम में अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड, फिजी और सिंगापुर सहित कई देशों के श्रद्धालु पहुंचे.