scorecardresearch
Advertisement

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने Gen Z, हिंदू राष्ट्र और सनातन धर्म पर की चर्चा, सुनिए

Good News Today के विशेष कार्यक्रम 'गोलमेज' में बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सामाजिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की. कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आईआईटी संबोधन में अपने उल्लेख पर प्रतिक्रिया दी. Gen Z और युवाओं के आंदोलनों के संदर्भ में उन्होंने शांतिपूर्ण संवाद पर बल देते हुए सरकार से युवाओं के लिए एक सीधा मंच बनाने का सुझाव दिया. उन्होंने सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों तथा विदेशी ताकतों से देश में अस्थिरता के खतरे के प्रति सतर्क किया. हिंदू राष्ट्र की परिभाषा स्पष्ट करते हुए उन्होंने इसे अहिंसा और 'वसुधैव कुटुंबकम' पर आधारित वैचारिक दर्शन बताया. इसके अतिरिक्त, वर्ष 2027 के दिसंबर तक कैंसर अस्पताल के प्रथम चरण को शुरू करने की योजना, निर्धन कन्या विवाह आयोजन और मजदूरों के बच्चों के लिए संचालित वैदिक गुरुकुल की जानकारी दी गई. बातचीत में कांवड़ यात्रा के दौरान तीर्थ स्थलों पर स्वच्छता, ईमानदारी से व्यापार और पाखंड के विरोध पर भी प्रकाश डाला गया.