scorecardresearch

GNT Special: जगन्नाथ धाम में बनकलगी अनुष्ठान संपन्न, चार घंटे बंद रहे कपाट, चार धाम रजिस्ट्रेशन शुरू

ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ धाम में 5 मार्च को बनकलगी अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस गुप्त अनुष्ठान के लिए शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक चार घंटों के लिए मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए और भक्तों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रखा गया। बनकलगी अनुष्ठान को श्रीमुख शृंगार भी कहा जाता है, जिसमें भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की काष्ठ मूर्तियों के मुखमंडल का शृंगार किया जाता है। इस प्रक्रिया में प्राकृतिक रंगों, जड़ी बूटियों, कस्तूरी और कपूर का उपयोग कर देव प्रतिमाओं के चेहरे पर लेपन किया जाता है। यह परंपरा सदियों से हर वर्ष चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि को बेहद गोपनीयता के साथ निभाई जाती है। केवल चुनिंदा सेवायत इस अनुष्ठान में शामिल होते हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है।