उत्तर प्रदेश के बरसाना में आज लड्डू मार होली का आयोजन हुआ, जो ब्रज की होली परंपराओं की शुरुआत का प्रतीक है। राधा रानी मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने इस अनोखी होली में भाग लिया। परंपरा के अनुसार, नंदगांव से आए पाड़े पर लड्डू बरसाए गए। गोस्वामी समाज के सदस्यों ने समाज गायन किया और राधा रानी को होली के पद सुनाए। पौराणिक मान्यता के अनुसार, द्वापर युग में राधा रानी ने कृष्ण के आने की खुशी में लड्डू फेंके थे, तभी से यह परंपरा चली आ रही है। आज से होलाष्टक की शुरुआत भी हो गई है, जो आठ दिनों तक चलेगी। कल यानी पच्चीस फरवरी को बरसाना में लठमार होली का आयोजन होगा और छब्बीस फरवरी को नंदगांव में। देश विदेश से श्रद्धालु ब्रज की इस अनोखी होली का हिस्सा बनने के लिए पहुंच रहे हैं। झांसी के एरच में होलिका दहन और भक्त प्रहलाद से जुड़ी पौराणिक कथाओं के स्थल भी मौजूद हैं।