scorecardresearch

Champion Team India: वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया पर पैसों की बारिश, BCCI ने T20 वर्ल्ड कप विनर के लिए खोला खजाना, भारतीय टीम को दिए 131 करोड़ रुपए

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने T20 विश्व कप 2026 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम के लिए 131 करोड़ रुपए की इनामी राशि का ऐलान किया है। यह इनाम खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ और टीम के अन्य सपोर्ट स्टाफ को भी दिया जाएगा। यह राशि 2024 T20 विश्व कप के बाद दिए गए 125 करोड़ रुपए से 6 करोड़ अधिक है। इस जीत के साथ भारत T20 विश्व कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गया है। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की सीमा से सटे तेलंगाना के मुलुगु जिले में मेडारम मेले का समापन हो गया जिसमें इस बार 6 करोड़ से ज्यादा लोग शामिल हुए। इस मेले में मां समक्का और मां सारलम्मा की पूजा की जाती है। वृंदावन में रंगनाथ मंदिर में दस दिनों के ब्रह्मोत्सव की शुरुआत हुई है।