scorecardresearch

Bermuda Triangle, अंटार्कटिका का खूनी झरना और पीसा की मीनार के अनसुलझे रहस्यों से उठा पर्दा

गुड न्यूज़ टुडे के इस खास शो में दुनिया के तीन बड़े रहस्यों से पर्दा उठाया गया है. पहला रहस्य बरमूडा ट्रायंगल का है, जहां दशकों से जहाजों और विमानों के गायब होने की घटनाएं होती रही हैं. वैज्ञानिकों ने पाया है कि इसके नीचे एक हल्की चट्टानी परत है. साथ ही, इस इलाके में षट्कोणीय (हेक्सागोनल) बादलों के कारण 106 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती हैं, जो 'एयर बम' का काम करती हैं और जहाजों का संतुलन बिगाड़ देती हैं। इसमें किसी एलियन या जादुई शक्ति का हाथ नहीं है। दूसरा रहस्य अंटार्कटिका के टेलर ग्लेशियर से बहने वाले 'खूनी झरने' का है। रिसर्च के मुताबिक, ग्लेशियर के नीचे खारे पानी का रिज़र्व है जिसमें भारी मात्रा में आयरन है। ऑक्सीजन के संपर्क में आते ही यह लाल हो जाता है और अत्यधिक नमक के कारण जमता नहीं है। तीसरा रहस्य इटली की पीसा की झुकी हुई मीनार का है। यह मीनार नरम मिट्टी के कारण झुकी थी, लेकिन इसी मिट्टी ने इसे भूकंप के झटकों से बचाकर रखा है।