scorecardresearch

Bhajan Clubbing: जयपुर में भजन क्लबिंग का सुरूर, साज मल्होत्रा और डॉ. प्रखर डागर ने बांधा समा..देखिए खास रिपोर्ट

जयपुर में भजन क्लबिंग का एक खास आयोजन हुआ, जिसमें साज मल्होत्रा और डॉ. प्रखर डागर ने पारंपरिक भजनों को आधुनिक संगीत शैली में प्रस्तुत किया. इस इवेंट में हनुमान चालीसा, शिव तांडव स्तोत्र, 108 राम नाम और राधे-राधे जैसे भक्ति गीत शामिल थे. डॉ. प्रखर डागर ने बताया कि भजन क्लबिंग युवा पीढ़ी को आध्यात्म से जोड़ने का एक सुंदर माध्यम है. उन्होंने कहा कि यह एक रेवोल्यूशन है जो लोगों तक भक्ति की शक्ति पहुंचा रहा है. साज मल्होत्रा ने बताया कि वे पॉजिटिविटी फैलाना चाहती हैं. इस कार्यक्रम में ड्रम्स, इलेक्ट्रिक गिटार, बेस गिटार और सिंथ जैसे आधुनिक वाद्य यंत्रों का इस्तेमाल किया गया. दोनों कलाकार पेशे से डॉक्टर हैं और कोविड के दौरान ऑनलाइन भजन सेशन के माध्यम से करीब आए.