scorecardresearch

GNT Special: भजन क्लबिंग में Gen-Z का क्रेज, आध्यात्मिकता और आधुनिकता का फ्यूज़न, युवाओं को दिशा

भारत में भजन क्लबिंग तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, खासकर युवा पीढ़ी और Gen-Z के बीच। गीतकार साज मल्होत्रा और डॉक्टर प्रखर डागर ने प्राचीन भजनों को गिटार, ड्रम्स, सिंथेसाइज़र जैसे आधुनिक वाद्य यंत्रों के साथ जोड़कर एक अनोखा फ्यूज़न तैयार किया है। साज मल्होत्रा ने कहा कि 'जैसे Maggi मसाला डाल के हम हर खाने को tasty बना देते हैं, ऐसे ही हम techno, EDM और आज के taste का music भजन में डालकर हर भजन को एकदम बढ़िया बनाया है।' यह नाइट क्लब्स का विकल्प बनता जा रहा है जहां युवा हनुमान चालीसा, शिव तांडव स्तोत्र जैसे भजनों पर झूम रहे हैं। दिल्ली के पुराने किले और जयपुर में आयोजित कार्यक्रमों में हर उम्र के लोग शामिल हो रहे हैं। यह आध्यात्मिकता को आधुनिकता के साथ जोड़ने का माध्यम बन रहा है।