scorecardresearch

Braj Holi Festival 2026: ब्रज में 24 फरवरी से होली उत्सव शुरू, बरसाना में लड्डूमार और लट्ठमार होली की तैयारी पूरी

ब्रज की होली का रंगोत्सव 24 फरवरी से शुरू हो रहा है. बरसाना में लड्डूमार और लट्ठमार होली की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. हुरियारिनें लठों को तेल पिला रही हैं और कई सौ किलो लड्डू तैयार किए जा रहे हैं. होली के लिए विशालकाय कड़ाहों में लाखों लीटर प्राकृतिक रंग तैयार किया गया है जो टेसू और गुलाब के फूलों से बनाया गया है. इसमें केसर, इत्र, चंदन और खस भी मिलाया गया है। 25 फरवरी को बरसाना में और 26 फरवरी को नंदगांव में लट्ठमार होली का आयोजन होगा. 28 फरवरी को रंग भरी एकादशी है। राजस्थान के खाटू श्याम जी धाम में भी फागुन मेले का भव्य आयोजन हो रहा है। मेला 21 से 28 फरवरी तक चलेगा. देश विदेश से मंगवाए गए खास फूलों से मंदिर की सजावट की गई है. प्रशासन ने पार्किंग से लेकर क्राउड मैनेजमेंट तक के विशेष इंतजाम किए हैं.