scorecardresearch
Advertisement

High-Tech Technology से सजी Delhi की Ramlila, विदेशों में भी दिखा मंचन

GNT Special | दिल्ली के पीतमपुरा में न्यूयॉर्क के ब्रॉडवे थिएटर की तर्ज पर हाईटेक रामलीला का मंचन किया जा रहा है. 3000 स्क्वायर फीट की 3D एलईडी स्क्रीन, डिजिटल बैकड्रॉप और अत्याधुनिक लाइटिंग की मदद से भगवान राम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक की पूरी कथा मात्र तीन घंटे के संगीतमय शो में दर्शाई गई है. इसके साथ ही दुनिया के कई देशों में होने वाली रामलीला के स्वरूप को भी सामने लाया गया. इंडोनेशिया के प्रम्बनान मंदिर में साल भर चलने वाली नृत्य नाटिका 'सेन्द्रा तारी रामायण', थाईलैंड की छाया रामलीला 'नंग' और 'खॉन', मॉरीशस में झाल-ढोलक पर गायन, कंबोडिया की 'रीम कर' और म्यांमार की 'यांपवे' रामलीला की विशेषताओं का उल्लेख किया गया है. यह विशेष प्रस्तुति भारतीय संस्कृति और रामकथा के वैश्विक विस्तार को रेखांकित करती है.