scorecardresearch

GNT Special: बुद्ध पूर्णिमा पर कैसे करें चंद्रमा को मजबूत? जानें स्नान-दान और पूजा का महत्व

वैशाख महीने की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है. यह दिन भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण का प्रतीक है. हिंदू धर्म में भी इस दिन का विशेष महत्व है क्योंकि मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने कूर्म अवतार लिया था. इस पावन अवसर पर पवित्र नदियों में स्नान, दान और पूजा-पाठ करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने और विशेष उपाय करने से कुंडली में कमजोर चंद्रमा मजबूत होता है. इससे मानसिक तनाव, गृह क्लेश और कर्ज जैसी परेशानियों से छुटकारा मिलता है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है. इसके अलावा, पीपल का पेड़ लगाने और सफेद वस्तुओं का दान करने से पितृ दोष दूर होता है. भगवान बुद्ध के शांति, करुणा और अहिंसा के संदेश आज के तनावपूर्ण युग में मानसिक स्वास्थ्य और विश्व शांति के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं.