scorecardresearch
Advertisement

पुंछ में शुरू हुई पवित्र बूढ़ा अमरनाथ यात्रा, पहले जत्थे ने बाबा चट्टानी के किए दर्शन

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की मंडी तहसील में पवित्र बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ हो चुका है। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं के पहले जत्थे ने बाबा चट्टानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यह तीर्थयात्रा रक्षाबंधन के अवसर तक संचालित होगी। मंडी पहुंचने पर स्थानीय निवासियों ने श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया, जो क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश करता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव ने माता पार्वती को अमर कथा सुनाने की शुरुआत इसी स्थान से की थी। वर्ष 2005 में पुन: शुरू हुई यह यात्रा स्थानीय पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देती है।