scorecardresearch
Advertisement

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मच्छार ने कैसे बचाई 174 यात्रियों की जान

फ्लाईदुबई के विमान FZ1073 में 34,000 फीट की ऊंचाई पर ओमानी सह-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मिथ पर चाकू और क्रैश एक्स से जानलेवा हमला कर दिया. सह-पायलट विमान को क्रैश या हाईजैक करने की फिराक में था, जिससे विमान तेजी से नीचे गोता लगाने लगा. अत्यधिक खून बहने और गंभीर चोटों के बावजूद कैप्टन स्मिथ ने विमान का नियंत्रण बनाए रखा. उन्होंने आपातकालीन और हाईजैकिंग कोड प्रसारित किए तथा कॉकपिट रिलीज सिस्टम दबाकर दरवाजा खोल दिया. कॉकपिट का दरवाजा खुलते ही इजरायली यात्री योनी याहाव और अन्य क्रू मेंबर्स ने अंदर घुसकर सह-पायलट को काबू किया. इस सूझबूझ से विमान में सवार 174 यात्रियों और 6 क्रू मेंबर्स की जान बच गई. कैप्टन स्मिथ ने बताया कि संकट के समय उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ कर खुद को संभाला. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मिथ के इस अदम्य साहस की भूरि-भूरि प्रशंसा की है.