scorecardresearch

Exam Tips: छात्र परीक्षा में कैसे पाएं सफलता? जानिए जानें परीक्षा के तनाव और एंग्जाइटी को दूर करने के सटीक उपाय

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के बीच छात्रों में बढ़ते तनाव और एंग्जाइटी को लेकर गुड न्यूज टुडे पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें विशेषज्ञों ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए. मनोचिकित्सक डॉ. परमजीत सिंह ने कहा कि परीक्षा का तनाव जब प्रदर्शन को प्रभावित करने लगे तो यह डिस्ट्रेस है और अभिभावकों को बच्चों पर अंकों का दबाव नहीं बनाना चाहिए. पोषण विशेषज्ञ डॉ. शिखा शर्मा ने छात्रों को जंक फूड और दूध से बनी चीजों से दूर रहने की सलाह दी, ताकि ब्लोटिंग न हो. उन्होंने याददाश्त बढ़ाने के लिए ड्राई फ्रूट्स, ऑर्गेनिक घी और रागी जैसे 'ब्रेन फूड' के सेवन पर जोर दिया. योग विशेषज्ञ मीनल पाठक ने एकाग्रता के लिए ताड़ासन, अनुलोम-विलोम और पर्याप्त नींद को अनिवार्य बताया. वहीं, शिक्षाविद प्रणय अग्रवाल ने अंतिम समय में केवल कोर एरिया पर फोकस करने और परीक्षा हॉल में टाइम मैनेजमेंट के टिप्स साझा किए.