scorecardresearch

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 19 मार्च से, पहले दिन मां शैलपुत्री की होती है पूजा..देखिए रिपोर्ट

चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 19 मार्च से हो रहा है. इस बार नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:52 से 7:43 तक है. ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार 19 मार्च को सुबह 6:48 से शाम तक घट स्थापना के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं. इनमें सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त दिन में 11:38 से 12:26 तक है जब अभिजीत मुहूर्त और शुभ चौघड़ियां दोनों मिल रही हैं. इस बार नवरात्रि के पहले दिन अमावस्या का संयोग बन रहा है और शुक्ल योग, ब्रह्म योग और सर्वार्थ सिद्धि योग एक साथ बन रहे हैं. नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है जो स्थिरता और दृढ़ता का प्रतीक हैं.