scorecardresearch
Advertisement

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर चारधाम यात्रा का श्रीगणेश, सोना खरीदने और मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त के बारे में जानिए

19 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाएगा. यह दिन सोना खरीदने, नया व्यवसाय शुरू करने और विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए बेहद शुभ माना जाता है. इसी दिन से उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का भी शुभारंभ हो रहा है. 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे, जबकि 22 अप्रैल को केदारनाथ, 23 अप्रैल को बद्रीनाथ और 23 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे.