scorecardresearch

Char Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू होगी चार धाम यात्रा, पहले ही दिन रिकॉर्ड 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के अवसर पर शुरू होगी। यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट 19 अप्रैल को, केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल को और बद्रीनाथ के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 6 मार्च से शुरू हो गई है और पहले ही दिन शाम 5 बजे तक करीब 1 लाख 24 हज़ार लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया। श्रद्धालु मोबाइल, कंप्यूटर, मोबाइल ऐप या व्हाट्सऐप के जरिए घर बैठे रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 17 अप्रैल से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू होगा। ऋषिकेश में 30 और अन्य स्थानों पर 20 ऑफलाइन सेंटर खोले जाएंगे। यात्रा के दौरान कुल 1800 बसें संचालित होंगी। पिछले साल 2025 में 56 लाख 31 हज़ार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने चार धाम के दर्शन किए थे। इस साल नए कीर्तिमान की उम्मीद है।