scorecardresearch

Char Dham Yatra 2026 Update: 19 अप्रैल से शुरू होगी चार धाम यात्रा, केदारनाथ और बद्रीनाथ के लिए खास तैयारियां, 18 लाख से ज्यादा लोगों ने किया पंजीकरण

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. इस साल 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ यात्रा की शुरुआत होगी. वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे. प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक 15 अप्रैल तक 18 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं. भारी उत्साह को देखते हुए राज्य सरकार ने इस बार श्रद्धालुओं की संख्या पर कोई लिमिट या कैपिंग नहीं लगाने का फैसला किया है. यात्रा मार्गों पर बर्फ हटाने, भूस्खलन से बचाव के लिए सुरक्षा इंतजाम और सड़कों की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर जारी है. स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी की है, जबकि साइबर विंग ने फर्जी वेबसाइट्स से बचने की सलाह दी है. प्रशासन सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है.