scorecardresearch

GNT Special: शुरू होने वाली है अनंत आस्था की यात्रा, 19 अप्रैल से चारधाम और 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, जानें रजिस्ट्रेशन और तैयारियों से जुड़े सभी अहम अपडेट

गुड न्यूज़ टुडे (Good News Today) के कार्यक्रम 'GNT Special' में इस साल होने वाली चारधाम और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई है। देवभूमि उत्तराखंड में 19 अप्रैल 2026 से चारधाम यात्रा का श्रीगणेश होने जा रहा है। पहले दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। केदारनाथ में बर्फ हटाने का काम और यात्रा मार्गों पर चिकित्सा व सुरक्षा व्यवस्था अंतिम चरण में है। वहीं, अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक चलेगी। करीब 58 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के लिए 15 अप्रैल से ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। इस बार अमरनाथ यात्रियों के लिए आरएफआईडी (RFID) कार्ड और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही, यात्रियों का ग्रुप एक्सीडेंटल इंश्योरेंस 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है। प्रशासन ने दोनों प्रमुख तीर्थ यात्राओं के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य जांच और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।