scorecardresearch

Char Dham Yatra शुरू, गौरीकुंड पहुंची बाबा केदार की डोली और 10 साल के बच्चे ने सुनाया शिव तांडव

अक्षय तृतीया के अवसर पर चार धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। वहीं, 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। बाबा केदार की पंचमुखी डोली ऊखीमठ से रवाना होकर फाटा होते हुए गौरीकुंड पहुंच चुकी है, जहां रात्रि विश्राम के बाद आगे की खड़ी चढ़ाई शुरू होगी। यात्रा मार्ग पर देश-दुनिया से भक्त पहुंच रहे हैं। इनमें अमेरिका में काम करने वाले मेरठ के एक श्रद्धालु भी शामिल हैं, जो अपने कंधों पर भगवान शिव की प्रतिमा लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं। इसके अलावा, 10 साल के एक बच्चे ने शिव तांडव स्तोत्र का पाठ कर सबको हैरान कर दिया। प्रशासन ने तीर्थयात्रियों के लिए मेडिकल चेकअप, प्री-रजिस्ट्रेशन, हल्के सामान और गर्म कपड़ों से जुड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जंक फूड, शराब और धूम्रपान पर सख्त मनाही है।