scorecardresearch

Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा में टूटा पुराना रिकॉर्ड, अब तक 20 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा केदार और बदरी विशाल के दर्शन

उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। अब तक 20 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ धाम में कपाट खुलने के 30 दिनों के भीतर साढ़े सात लाख से ज्यादा भक्त पहुंचे हैं, जबकि बद्रीनाथ में यह आंकड़ा पांच लाख को पार कर गया है। गंगोत्री और यमुनोत्री में भी छह लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। इस बीच, सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट भी आज से खोल दिए गए हैं। ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं का पहला जत्था गोविंद घाट और घांघरिया होते हुए हेमकुंड साहिब पहुंच रहा है। प्रशासन ने यात्रा मार्गों पर सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए हैं। बुजुर्गों और बीमार यात्रियों को दर्शन कराने के लिए जवानों की मदद ली जा रही है। भारी भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है।