scorecardresearch

चारधाम यात्रा का पहला और दूसरा पड़ाव, Yamunotri और Gangotri धाम में उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़

देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पूरे उत्साह के साथ जारी है. इस यात्रा का पहला पड़ाव यमुनोत्री धाम है, जहां से मोक्ष की राह का पहला कदम रखा जाता है. यमुनोत्री में सूर्य कुंड और दिव्य शिला के दर्शन का विशेष महत्व है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मां यमुना भगवान सूर्य की पुत्री और यमराज की बहन हैं. यमुनोत्री के बाद यात्रा का दूसरा पड़ाव गंगोत्री धाम है. गंगोत्री में राजा भागीरथ ने मां गंगा को धरती पर लाने के लिए कठोर तप किया था. 19 अप्रैल को कपाट खुलने के बाद से अब तक यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में लाखों श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं. बड़कोट में यात्रियों का पंजीकरण और स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.