scorecardresearch
Advertisement

गणेश उत्सव से चारधाम यात्रा तक देशभर में आस्था की रौनक, बद्रीनाथ में 17.36 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे

मध्य प्रदेश के राजगढ़ और जैसलमेर के प्रसिद्ध गणेश मंदिरों में विशेष श्रृंगार व पूजा-अर्चना के साथ उत्सव मनाया गया, जबकि काशी में भी लालबाग के राजा की छह फीट की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई. वहीं उत्तराखंड में चार धाम यात्रा का दूसरा चरण शुरू होने के साथ बद्रीनाथ धाम में रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और अब तक 17.36 लाख से अधिक लोग दर्शन कर चुके हैं. औली में भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 2026 की शुरुआत हुई है, जिसमें दोनों देशों के 600-600 सैनिक भाग ले रहे हैं. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक मेडन ओवर फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज किया है.