scorecardresearch

Chaar Dhaam: अक्षय तृतीया से शुरू होगी चारधाम यात्रा, वीडियोग्राफी और रील बनाने पर रोक, जानें क्या हैं नए नियम और क्यों जरूरी है पालन

अक्षय तृतीया से चारधाम यात्रा की शुरुआत होगी, लेकिन इस बार कुछ नए नियम लागू किए गए हैं। यात्रियों के लिए पहले से registration अनिवार्य किया गया है। Videography और reel बनाने पर रोक लगाई गई है। Helicopter से आने वाले यात्रियों के लिए अलग व्यवस्था की गई है ताकि लंबी कतारों में प्रतीक्षा न करनी पड़े। Taxi और tour operators के लिए trip card लगाना अनिवार्य होगा, जिस पर यात्री, driver, वाहन मालिक का नाम और number की पूरी जानकारी होगी। मंदिर में भीतरी पूजा पर प्रतिबंध लगाया गया है, जिससे अन्य श्रद्धालुओं के दर्शन में बाधा न आए। अनास्थावान लोगों के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है। ये सभी नियम भक्तों की सुविधा और आस्था की रक्षा के लिए बनाए गए हैं। विशेषज्ञों ने बताया कि बद्रीनाथ धाम मोक्ष प्राप्ति का स्थान है, जबकि केदारनाथ धाम में भगवान शिव की आराधना से कष्टों का निवारण होता है।