scorecardresearch

Weather Update: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में लौटी ठंड, पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी, देखिए मौसम विभाग ने क्या कहा

दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंड ने दोबारा दस्तक दे दी है.. वहीं पहाड़ों पर इस बार जबरदस्त बर्फबारी हो रही है. बर्फबारी की वजह से पहाड़ों की खूबसूरती में चार चांद लग गया है. और इस नजारे का लुत्फ उठाने के लिए दूर-दूर के पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं और वहां का बर्फीला सौंदर्य देख अपने सारे रंजो गम भूल जा रहे हैं.