scorecardresearch

Delhi Monsoon 2026: दिल्ली का मानसून टेस्ट पास, मिंटो ब्रिज पर नहीं भरा पानी, उधर ठाणे में स्पाइडरमैन ने संभाला ट्रैफिक

राजधानी दिल्ली ने इस बार मानसून का पहला टेस्ट पास कर लिया है. पिछले 24 घंटों में 100 एमएम से ज्यादा बारिश के बावजूद आईटीओ, मिंटो ब्रिज और द्वारका अंडरपास जैसे 169 हॉटस्पॉट्स पर जलभराव या ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं दिखी. दिल्ली सरकार के फ्लड कंट्रोल ऑर्डर 2026 के तहत पीडब्ल्यूडी, एमसीडी और दिल्ली जल बोर्ड ने मिलकर बेहतरीन काम किया है. इस बार पानी निकासी के लिए 750 से ज्यादा ऑटोमेटेड पंप लगाए गए हैं और नालों से करीब 50 लाख मीट्रिक टन गाद निकाली गई है. हालात पर नजर रखने के लिए एक 24x7 सेंट्रल कंट्रोल रूम भी काम कर रहा है. जहां दिल्ली वाले इंडिया गेट पर सुहाने मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं, वहीं मुंबई में जलभराव के बीच ठाणे में एक शख्स स्पाइडरमैन की ड्रेस में ट्रैफिक कंट्रोल करता दिखा.