scorecardresearch

Weather Updates: उत्तर भारत को हीटवेव से मिली राहत, पहाड़ों पर बर्फबारी और दक्षिण में प्री-मानसून की दस्तक

उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव के बाद मौसम ने करवट ली है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने वीकेंड पर भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, दक्षिण भारत में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके अलावा, पहाड़ी राज्यों में मई के महीने में बर्फबारी देखने को मिल रही है। उत्तराखंड के चमोली स्थित हेमकुंड साहिब, कश्मीर के गुरेज और हिमाचल प्रदेश के मनाली में ताजा बर्फबारी हुई है, जिससे पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वदेश यात्रा की अपील के बाद लोग अपने आसपास के पर्यटन स्थलों को प्रमोट कर रहे हैं। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला, मैक्लोडगंज और त्रियुंड जैसे खूबसूरत स्थानों की जानकारी साझा की गई है।