scorecardresearch

Delhi-NCR Weather: उत्तर भारत को गर्मी से मिली राहत, पहाड़ों पर उमड़े सैलानी...जानें मौसम का हाल

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. दिल्ली, देहरादून, अंबाला और चंबा समेत कई इलाकों में बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है. इसके अलावा, 25 से 30 जून के बीच दिल्ली में मानसून के दस्तक देने के आसार हैं. दूसरी ओर, मैदानी इलाकों में गर्मी और स्कूलों में छुट्टियों के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं. हिमाचल प्रदेश के मनाली, डलहौजी और चंबा में सैलानियों की भारी भीड़ देखी जा रही है. देखें स्पेशल रिपोर्ट.