scorecardresearch

Delhi Police Story: कभी घोड़ों से होती थी राजधानी की सुरक्षा, 1150 लोगों से कैसे बनी दिल्ली की सुरक्षा सेना? जानिए दिल्ली पुलिस की ऐतिहासिक यात्रा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस (Raising Day) के अवसर पर स्पेशल सेल के लिए एक अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड हेडक्वार्टर का ई-शिलान्यास किया. इस परियोजना पर लगभग 375 करोड़ रुपये की लागत आएगी. अमित शाह ने कहा, 'यह देश का सबसे आधुनिक नारकोटिक्स और आतंकवाद से निपटने का सेंटर बनेगा, जो अत्याधुनिक इंडोर फायरिंग रेंज, वॉर रूम और साइबर लैब से लैस होगा.' कार्यक्रम के दौरान दिल्ली पुलिस के गौरवशाली इतिहास पर चर्चा की गई, जिसमें 1861 में दर्ज पहली एफआईआर से लेकर वर्तमान के स्मार्ट पुलिसिंग ढांचे तक के सफर को रेखांकित किया गया. दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोल्चा की मौजूदगी में गृह मंत्री ने पुलिस बल को राष्ट्रहित और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित रहने का भरोसा दिलाया.