scorecardresearch
Advertisement

Delhi Police का 'विमुक्त' अभियान: पार्कों से नशेड़ियों की छुट्टी, सुरक्षा और शांति की हुई वापसी

दिल्ली पुलिस के पश्चिमी जिले ने सार्वजनिक पार्कों को नशा और अपराध मुक्त बनाने के लिए 'विमुक्त' नामक एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। इस मुहिम के तहत जिले के 265 पार्कों को चिन्हित कर वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों को 'पार्क मित्र' बनाकर उनके साथ 'विमुक्त चौपाल' के जरिए संवाद स्थापित किया है। अभियान के तहत पुलिस नियमित रूप से शाम के समय पार्कों में गश्त कर रही है और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर रही है। पिछले 15 दिनों में पुलिस ने 444 बार पार्कों में गश्त की, 325 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया और 50 नाबालिगों की काउंसलिंग की। इसके अलावा दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत 4598 कानूनी कार्रवाइयां भी की गई हैं। इस पहल से पार्कों में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए सुरक्षित माहौल बना है। अब लोग बिना किसी डर के पार्कों में टहलने और समय बिताने आ रहे हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा युवाओं को जागरूक करने के लिए 'नशा इज नॉट सो कूल' संदेश भी दिया जा रहा है।