scorecardresearch
Advertisement

युवाओं से Devi Chitralekha की अपील: "एक ही तो life है, आध्यात्म भी try करो"

Health Wealth with Devi Chitralekha: कथावाचक देवी चित्रलेखा ने कार्यक्रम में मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि मनुष्य का तन और मन स्वस्थ रहना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए. देवी चित्रलेखा ने युवाओं से कहा, 'एक ही तो life है, आध्यात्म भी try करो.' उन्होंने आधुनिक जीवनशैली और अवसाद (डिप्रेशन) पर बात करते हुए कहा कि सोने और जागने का अनियमित समय मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है. उन्होंने फोन के स्टोरेज का उदाहरण देते हुए समझाया कि जैसे मोबाइल भर जाने पर हैंग होता है, वैसे ही मन में गैर-जरूरी बातें रखने से मानसिक समस्याएं बढ़ती हैं, इसलिए मन को रोज खाली करना जरूरी है. उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि गाय और प्रकृति से जुड़कर मनुष्य शांति और आरोग्य प्राप्त कर सकता है, साथ ही वाणी में मिठास और संयम रखना जीवन में बेहद जरूरी है.