scorecardresearch

GNT Special: धुरंधर 2 ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, बॉक्स ऑफिस पर आया तूफान, प्रभास-शाहरूख की फिल्मों का तोड़़ा रिकॉर्ड

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। रिलीज के मात्र 11 दिनों के भीतर फिल्म ने दुनिया भर में 1360 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की इस जबरदस्त सफलता ने न केवल बॉलीवुड बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी हलचल मचा दी है, जिसके चलते अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' जैसी बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म जल्द ही 2000 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान में बैन होने के बावजूद वहां के लियारी इलाके में इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। लियारी के निवासी फिल्म की सफलता को देखते हुए मजाकिया लहजे में भारत से अपने इलाके के विकास के लिए फंड की मांग कर रहे हैं। फिल्म ने 'कल्कि 2898 AD', 'जवान' और 'RRR' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।