scorecardresearch
Advertisement

Pralay Missile Test: DRDO का सफल परीक्षण, एक लॉन्चर से दो निशाने और 500 किमी मारक क्षमता

ओडिशा के चांदीपुर में DRDO ने स्वदेशी क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल परीक्षण किया है. इस परीक्षण की सबसे बड़ी खासियत एक ही लॉन्चर से दो मिसाइलों की सैल्वो फायरिंग रही, जिससे महज कुछ मिनटों के भीतर दुश्मन के दो अलग-अलग सैन्य ठिकानों, एयरबेस या रडार स्टेशनों को एक साथ नष्ट किया जा सकता है. सतह से सतह पर 150 से 500 किलोमीटर तक मार करने वाली यह मिसाइल 1000 किलोग्राम तक का पेलोड ले जाने में सक्षम है. यह मिसाइल उड़ान के दौरान हवा में ही अपनी दिशा और ऊंचाई बदलने की क्षमता रखती है, जिससे दुश्मन का कोई भी एयर डिफेंस सिस्टम इसे आसानी से इंटरसेप्ट नहीं कर सकता. इसमें एडवांस इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम और रेडियो फ्रीक्वेंसी सीकर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो 10 मीटर के दायरे में अचूक और सटीक निशाना सुनिश्चित करते हैं. वास्तविक नियंत्रण रेखा और नियंत्रण रेखा पर त्वरित तैनाती के लिए उपयुक्त प्रलय मिसाइल को भविष्य की इंटीग्रेटेड रॉकेट फोर्स का अहम आधार माना जा रहा है.