scorecardresearch
Advertisement

Durga Puja: देशभर में शारदीय नवरात्र की धूम, अनोखी थीम वाले दुर्गा पूजा पंडालों ने मोहा मन

देशभर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर भव्य दुर्गा पूजा पंडालों की रौनक देखने को मिल रही है. कोलकाता में अलग-अलग थीम पर आधारित पंडाल भक्तों को आकर्षित कर रहे हैं. चोर बागान सर्वजनिन में ध्यान योग और मेडिटेशन पर आधारित पंडाल तैयार किया गया, जहां असुर भी अस्त्र त्याग कर ध्यान मुद्रा में दिखे. सॉल्ट लेक में 40 फीट ऊंची भगवान राम की प्रतिमा के साथ अयोध्या थीम पर मंडप सजाया गया. चेतला अग्रणी ने भगवान कृष्ण के विश्वरूप और मातृ शक्ति के संगम को प्रस्तुत किया, तो संतोष मित्र स्क्वायर में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर स्वतंत्रता संग्राम को दर्शाया गया. सुरुचि संघ ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान पर आधारित पंडाल बनाया. उधर त्रिपुरा के अगरतला में महाकाल मंदिर थीम और दिल्ली के सीआर पार्क में हेरिटेज वॉक के जरिए बंगाली संस्कृति को प्रदर्शित किया गया.