scorecardresearch

Lionel Messi: नैपकिन पर कॉन्ट्रैक्ट से लेकर फुटबॉल के महानतम खिलाड़ी बनने तक का सफर

गुड न्यूज़ टुडे के शो 'बंदे में है दम' के इस एपिसोड में अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी के जीवन और उनके संघर्षों पर चर्चा की गई है. बचपन में मेसी ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी नाम की एक गंभीर बीमारी का शिकार हो गए थे. इलाज का खर्च उठाना उनके परिवार के लिए संभव नहीं था. इसके बाद स्पेन के फुटबॉल क्लब बार्सिलोना ने उनका इलाज करवाया और महज 13 साल की उम्र में एक नैपकिन पेपर पर उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया. मेसी ने अपने शानदार खेल की बदौलत अर्जेंटीना को 2022 का फीफा वर्ल्ड कप जिताया. इसके अलावा उन्होंने आठ बार बैलन डी'ओर पुरस्कार और दो बार फीफा वर्ल्ड कप में गोल्डन बॉल का खिताब जीता है. मेसी लियो मेसी फाउंडेशन और यूनिसेफ के जरिए दुनिया भर के जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए भी काम करते हैं.