आज चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन है. नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना की जाती है. मां दुर्गा के सभी स्वरूपों में मां कूष्मांडा का स्वरूप बहुत ही तेज माना जाता है. मां कूष्मांडा सूर्य के समान तेज देती हैं. पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक जब संसार में चारों ओर अंधकार छाया था, तब मां कूष्मांडा ने ही अपनी मधुर मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना की थी. देशभर के तमाम मंदिरों में आज मां के इस स्वरुप की आराधना की गई.