GNT Special | पहाड़ों पर सर्दी की दस्तक के साथ ही भारत और चीन के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी देखने को मिली है. उत्तराखंड के केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी के बीच श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ी. जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा, कठुआ, डोडा और राजधान पास में हुई बर्फबारी से विंटर टूरिज्म सीजन का आगाज हो गया है. राजधान पास में आठ इंच तक बर्फबारी दर्ज की गई, जिसका आनंद लेने देश भर से पर्यटक पहुंचे. दूसरी तरफ, चीन के इनर मंगोलिया, गांसु प्रांत के यानचीवान रिजर्व और शांक्सी प्रांत के माउंट ताईबाई में भी बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है. बर्फबारी और सर्द हवाओं के चलते मैदानी इलाकों के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है.