देशभर में गणेश उत्सव की भारी रौनक देखने को मिल रही है. दिल्ली के पीतमपुरा में लालबाग के राजा के भव्य दरबार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गणेश प्रतिमा का अनावरण किया. मुंबई में अंबानी परिवार के आवास पर कई हस्तियों ने बप्पा के दर्शन किए. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में गणपति को 5,51,000 मोदकों का भोग लगाया गया और हैदराबाद में 24 कैरेट गोल्ड प्लेटिंग वाली गणेश प्रतिमा स्थापित की गई. वहीं नासिक में 27 हजार रुपये प्रति किलो वाले गोल्ड मोदक चर्चा में हैं. इसके अलावा पोखरण में वायुसेना द्वारा ड्रोन तकनीकों के प्रदर्शन का आयोजन किया गया और दिल्ली में भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा T20 मुकाबला खेला जाएगा.