scorecardresearch
Advertisement

Ganesh Utsav 2026: कहीं पानीपुरी तो कहीं वेस्ट मटेरियल से बने बप्पा, देखें अनोखी झांकियां

गणेश उत्सव के पावन अवसर पर देशभर के पंडालों में भगवान गणेश के अनूठे और भव्य स्वरूप देखने को मिल रहे हैं. पुणे में 21 हजार पानीपुरी से 13 फीट ऊंची इको-फ्रेंडली प्रतिमा बनाई गई है, जिसे विसर्जित करने के बजाय ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर तैयार किया जाएगा. महाराष्ट्र के वाशिम में सौंफ, सुपारी और इलायची से तो ओडिशा में सिक्कों और चॉकलेट से प्रतिमाएं बनाई गई हैं. सूरत में तापी नदी के बीच श्रीकृष्ण जन्म और जलमग्न द्वारका नगरी की थीम पर पंडाल सजाए गए हैं. मुंबई में मार्वल और डीसी सुपरहीरो थीम पर झांकी सजी है, जबकि चंद्रपुर में बैंबू से बनी प्रतिमा स्थापित की गई है. भिलाई में 101 इको-फ्रेंडली मूर्तियों की स्थापना हुई है, वहीं काशी में लालबागचा राजा और दिल्ली में छत्रपति शिवाजी महाराज की थीम पर पंडाल बने हैं. दिल्ली में एक कलाकार ने वेस्ट मटेरियल से बप्पा की चार हजार से अधिक कलाकृतियां तैयार की हैं.