scorecardresearch
Advertisement

Ganesh Utsav 2026: मुंबई से वारंगल तक गणपति पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ | GNT

देशभर में गणेश उत्सव श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के शिवडी चा राजा पंडाल में जलमग्न द्वारका की भव्य थीम आकर्षण का केंद्र बनी, वहीं सिद्धिविनायक मंदिर में मंगल आरती के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. पुणे, चंद्रपुर, जालना और सूरत में भी अनोखी थीम और सजावट देखने को मिली. राजकोट में रोबोट से आरती कराई गई, जबकि तेलंगाना के पलवांचा में करेंसी नोटों से बप्पा का शृंगार किया गया. अयोध्या, भिलाई और वारंगल में भी विशेष प्रतिमाएं स्थापित की गईं. वहीं बीड, मधेपुरा, गोधरा और श्रीनगर में गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं.