scorecardresearch
Advertisement

Ganesh Utsav: देशभर में गणेश उत्सव की धूम, कहीं सोने-चांदी से सजे गजानन, कहीं राम अवतार में बिराजे बप्पा

देशभर में गणेश उत्सव के पांचवें दिन विभिन्न शहरों में गणपति बप्पा के अनूठे और भव्य स्वरूप देखने को मिल रहे हैं. हैदराबाद में टीआरटी यूथ एसोसिएशन ने रामायण और नव वानर थीम पर पंडाल सजाकर बप्पा को तीर-कमान के साथ राम अवतार में प्रस्तुत किया है. सूरत में डालियाशेरी के गोल्डन गणेश को भारी मात्रा में सोने, चांदी और अमेरिकन डायमंड से सजाया गया है, जबकि मुंबई के जीएसबी सेवा मंडल में 66 किलो से अधिक सोने और 335 किलो चांदी से सजे गणपति को 700 करोड़ रुपये से अधिक का बीमा कवर मिला है. पुणे में बच्चों के लिए कैंडीलैंड थीम और 21 हजार पानीपूरी से 13 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई गई है. इसके अलावा चंद्रपुर में जगन्नाथ पुरी धाम और कोयला खदान कामगार थीम, मुंबई में 99वें साल में मुंबईचा राजा और ऑटो रिक्शा पंडाल, राजकोट में जीवित सफेद मूषकों के साथ काशी विश्वनाथ थीम और आंध्र प्रदेश में 2 लाख से अधिक पेन से बनी प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई हैं.