scorecardresearch
Advertisement

मुंबई के लालबागचा राजा के दरबार में बॉलीवुड सितारों ने टेका माथा, अलग-अलग थीम वाले पंडाल बने आकर्षण

गणेशोत्सव के पावन अवसर पर मुंबई और देश के विभिन्न हिस्सों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में शाहरुख खान, संजय दत्त, अनन्या पांडे और चंकी पांडे समेत कई बॉलीवुड हस्तियों और श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मुंबई के अन्य पंडालों में भी अनूठी झलक देखने को मिली, जहां अंधेरी ईस्ट में भगवान कृष्ण की लीला, सांताक्रूज में शिवजी के अवतार, भटवाड़ी में एआई थीम और अंधेरी चा राजा में अयोध्या के राम मंदिर की भव्य प्रतिकृति बनाई गई। वहीं छत्तीसगढ़ के भिलाई में 70 साल पुराने दक्षिण भारतीय गणेश मंदिर में तमिल समुदाय द्वारा वैदिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान गणेश का ऋद्धि और सिद्धि के साथ अनूठा विवाह संस्कार संपन्न कराया गया।