scorecardresearch
Advertisement

Ganesh Utsav: मुंबई से नागपुर तक बप्पा के अनोखे स्वरूप, भव्य पंडालों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

देशभर में गणेशोत्सव की भव्य धूम देखने को मिल रही है. मुंबई के लालबाग के राजा, परेल के राजा और घाटकोपर के भावेश्वर राजा के दरबार में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. परेल में बप्पा वारकरी विट्ठल के अवतार में 24 फीट की प्रतिमा में विराजे हैं, वहीं घाटकोपर में नवग्रह और सूर्यनारायण की थीम पर पंडाल सजाया गया है. किंग सर्कल के जीएसबी सेवा मंडल में 66 किलो से अधिक सोने और 335 किलो चांदी से महागणपति का शृंगार हुआ है. पुणे के श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई पंडाल को वृंदावन के प्रेम मंदिर की थीम पर सजाया गया है, जबकि ओझर के विघ्नहर मंदिर में 200 साल पुराने पेशवाकालीन आभूषणों से शृंगार किया गया है. एफसी रोड पर 21 हजार पानीपुरी से गणेश प्रतिमा तैयार की गई है. नागपुर में संत ज्ञानेश्वर महाराज समाधि मंदिर की प्रतिकृति बनाई गई है. आंध्र प्रदेश के प्रकाशम में 2,11,000 पेनों से और अनाकापल्ली में 21 हजार पौधों से अनोखी प्रतिमाएं बनाई गई हैं.