scorecardresearch
Advertisement

अनंत चतुर्दशी पर मुंबई में गणपति विसर्जन का भव्य आयोजन, लालबाग के राजा समेत कई प्रतिमाएं रवाना

अनंत चतुर्दशी के अवसर पर मुंबई सहित देशभर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का कार्यक्रम जारी है। मुंबई में लालबाग के राजा, अंधेरी के राजा और गणेश गली के राजा की विसर्जन यात्राएं गिरगांव चौपाटी तथा अन्य निर्धारित तटों के लिए रवाना हुईं। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई पुलिस के 22 हजार से अधिक जवान और बीएमसी कर्मी तैनात किए गए हैं। इस दौरान धार्मिक चर्चा में जानकारों ने विसर्जन प्रक्रिया, पूजन विधि और मंत्र जाप से जुड़े नियम साझा किए।