scorecardresearch

गंगा दशहरा पर हरिद्वार से गंगोत्री तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गंगा घाटों पर लगी आस्था की डुबकी

आज गंगा दशहरा के पावन पर्व पर देशभर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। हरिद्वार, काशी, प्रयागराज से लेकर गंगोत्री और बद्रीनाथ तक गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई जा रही है। गंगोत्री धाम में राजा भगीरथ की विशेष पूजा-अर्चना और शोभायात्रा निकाली गई। इस शुभ अवसर पर शिव भक्तों को एक बड़ी सौगात मिली है। अमरनाथ की पवित्र गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आ गई है, जिसमें करीब सात फीट ऊंचा बर्फ का शिवलिंग पूर्ण आकार ले चुका है। इस बार अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी, जिसके लिए रास्तों से बर्फ हटाने का काम तेजी से जारी है। वहीं, अयोध्या के राम मंदिर में भी गंगा दशहरा के मौके पर राम दरबार स्थापना की पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है। 26 से 29 मई तक चलने वाले इस तीन दिवसीय उत्सव में विशेष वैदिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ का आयोजन किया जाएगा।