scorecardresearch

UP को मिली Ganga Expressway की सौगात, अब Meerut से Prayagraj का सफर सिर्फ 6 घंटे में होगा पूरा

उत्तर प्रदेश में 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर दिया गया है। यह एक्सप्रेसवे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा और 12 जिलों से होकर गुजरेगा। इसके शुरू होने से मेरठ से प्रयागराज के बीच का सफर 11-12 घंटे से घटकर मात्र 6 घंटे रह जाएगा। इस परियोजना को लगभग 36,230 करोड़ रुपये की लागत से पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत तैयार किया गया है। इस एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। सुरक्षा और सुविधा के लिए इसमें सौर ऊर्जा से चलने वाले एआई कैमरे, हर 20 किलोमीटर पर एंबुलेंस, और मिनी अस्पताल जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा, आपातकालीन स्थिति के लिए शाहजहांपुर के पास साढ़े तीन किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी भी बनाई गई है, जहां वायुसेना के विमान उतर सकेंगे। भविष्य में इस एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक बढ़ाने और अन्य लिंक एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना है।